फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ने तीन विदेशी समेत 9 खिलाड़ियों को टीम से निकाला, क्या अगले साल जीत पाएगी IPL का खिताब

Fri, 15 Nov 2019 08:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : पीटीआई
दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2020 की अगले महीने कोलकाता में होने वाली नीलामी से पहले तीन विदेशी क्रिकेटरों सहित कुल 14 खिलाडियों को बरकरार रखा है। दिल्ली ने भारत के हनुमा विहारी और कॉलिन मुनरो, कॉलिन इनग्राहम और क्रिस मॉरिस सहित कुल नौ  खिलाडियों को रिलीज कर दिया जबकि पांच खिलाडियों को आईपीएल की अन्य टीमों को बेच दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई
दिल्ली कैपिटल्स ने जिन तीन विदेशी खिलाडिय़ों को बरकरार रखा हैं वे हैं दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा, वेस्टइंडीज के कीमो पॉल और नेपाल के संदीप लमिछाने। भारतीय क्रिकेटरों में दिल्ली ने शिखर धवन,पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, श्रेयस अय्यर, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल तथा अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन सरीखे को टीम में बरकरार रखा है। इनमें दिल्ली ने रहाणे और अश्विन को नीलामी से पहले अपनी टीम में जोड़ा है।
विज्ञापन

3 of 4
delhi capitals
जेएसडब्ल्यू और जीएमआर के सह स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ धीरज मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स में हमारा हमेशा से यही मानना रहा है कि टीम का कोर ग्रुप भारतीय क्रिकेटरों का ही होना चाहिए।  पिछले कई बरसों में नौजवानों को टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन में हमने शिखर धवन और इशांत शर्मा को अपनी दिल्ली टीम से जोड़ा था। इस साल हमने अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन सरीखे अनुभवी धुरंधर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों को दिल्ली टीम में शामिल किया है। हमारा मानना है कि हमने उन क्रिकेटरों को अपनी टीम में रिटेन किया है जो कि आगामी सीजन में टीम में मजबूत बनाएंगे।’
विज्ञापन

4 of 4
आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई
2020 की आईपीएल की नीलामी से पहले तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस प्रकार है

रिटेन किया : भारतीय -शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, हर्षल पटेल, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे। विदेशी- कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, संदीप लमिछाने।

रिलीज किया : भारतीय -हनुमा विहारी, जलज सक्सेना , मनजोत कालरा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, बंडारू अयप्पा। विदेशी - क्रिस मॉरिस, कॉलिन मुनरो, कॉलिन इनग्राम।
बेचा: शेरफन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस को, जगदीश सुचित को किंग्स इलेवन पंजाब को,  ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस को,राहुल तेवतिया और मयंक मारकंडे को राजस्थान रॉयल्स को।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें