फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल के सचिन ने आज ही के दिन खेला था पहला टेस्ट, 30 साल पहले पाक के खिलाफ किया था डेब्यू

Fri, 15 Nov 2019 07:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर डेब्यू - फोटो : ट्विटर

तारीख- 15 नवंबर 1989, दिन-बुधवार, जगह- नेशनल स्टेडियम, कराची

वैसे तो यह महज एक मामूली तारीख है, लेकिन अपनी बड़ी शख्सियत के बूते छोटे कद के एक खिलाड़ी ने इसे बड़ा बना दिया। इसी तारीख को एक 16 साल के मासूम से चेहरे और घुंघराले बाल वाले लड़के ने इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। बाद में पूरी दुनिया उसे 'क्रिकेट के भगवान' का दर्जा देने लगी। इस खिलाड़ी का नाम था सचिन रमेश तेंदुलकर।

विज्ञापन

2 of 6
सचिन तेंदुलकर का डेब्यू - फोटो : ट्विटर

1989 में भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया। टीम की कप्तानी संभाल रहे थे उसे दौर के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार कृष्णामचारी श्रीकांत। टीम में गावस्कर, वेंगसरकर और मोहिंदर अमरनाथ जैसे दिग्गज शामिल नहीं थे। ऐसे में टीम में पहली जगह बनाने वाले सचिन के लिए यह दौरा एक बेहतरीन मौका था।

विज्ञापन

3 of 6
सचिन तेंदुलकर का डेब्यू मैच - फोटो : ट्विटर
262 रन पर ही सिमट गई थी टीम इंडिया

कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 409 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 262 पर ही सिमट गई थी। सचिन महज 15 रन ही बना पाए और एक शानदार इनस्विंग गेंद पर क्लीन बोल्ड हो बैठे। सचिन को आउट करने वाले बॉलर का भी ये डेब्यू मैच ही था और गेंदबाज का नाम था वकार युनूस।

4 of 6
सचिन तेंदुलकर डेब्यू - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान की तरफ से इमरान खान ने पहली पारी में शानदार नाबाद 109 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में सलीम मलिक ने नाबाद 102 रन बनाए थे। फिर गेंदबाजी के दौरान इमरान खान, वसीम अकरम और वकार के अलावा धाकड़ स्पिनर अब्दुल कादिर ने भी गजब का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
सचिन तेंदुलकर डेब्यू - फोटो : ट्विटर
वहीं, टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी में कोई खासा प्रदर्शन नहीं रहा। जबकि दूसरी पारी में संजय मांजरेकर नें नाबाद 113 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में कपिल देव और मनोज प्रभाकर ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि यह मैच ड्रॉ हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसे संयोग ही माना जाएगा कि 2013 में सचिन ने अपने टेस्ट क्रिकेट की आखिरी पारी 15 नवंबर को ही खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 नवंबर को शुरू हुए मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन (15 नवंबर) सचिन 74 रन बनाकर लौटे. इसके साथ ही 24 साल 1 दिन के सफर के बाद सचिन ने आराम लिया। 24 साल के करियर के दौरान सचिन ने टेस्ट और वनडे मैचों में कुल मिलाकर 664 मैच खेले, जिसमें 34357 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल रिकॉर्ड 100 शतक और 164 अर्धशतक निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें