फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या IPL नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, सरकार बोली- अपनी जिम्मेदारी पर करें विदेश यात्रा

Thu, 19 Mar 2020 10:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र के आयोजन को लेकर फिलाहल कोई भी रोडमैप नजर नहीं आ रहा है। बीसीसीआई ने 15 अप्रैल तक के लिए इस लीग को टाल दिया है, लेकिन सवाल अब भी यही बना हुआ है कि क्या इसके बाद भी आईपीएल का आगाज हो पाएगा। क्योंकि जिस तरह से देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए फिलाहल मुश्किल लग रहै है। कोरोना के खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने खिलाड़ियों को साफ कर दिया है कि इस माहौल में विदेश यात्रा करना सही नहीं है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के 17 खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
स्कॉट मॉरिसन
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कोविड-19 से निपटने के लिए नागरिकों को किसी भी देश की यात्रा नहीं करने का निर्देश जारी किया है। सरकार ने साफ कहा है कि यह निर्देश अगले महीने भी लागू रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। हालांकि सीए ने इससे पहले खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए एनओसी जारी कर दिया था, लेकिन अब उसने सरकार के ट्रैवल एडवायजरी का समर्थन किया है।
विज्ञापन

3 of 4
आरोन फिंच - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम के कप्तान एरोन फिंच ने स्थानीय रेडियो हुई बातचीत में कहा कि हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा कि कुछ घंटों के भीतर ही ट्रैवल एडवायजरी बदली गई। आने वाले दो या तीन हफ्तों में भी इसमें बदलाव हो सकता है। इस वक्त बस खुद को सुरक्षित रखना जरूरी है। आईपीएल के 13वें सीजन की आठ टीमों में कुल 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे 15.50 करोड़ में बिके थे। केकेआर ने उन्हें खरीदा था।
विज्ञापन

4 of 4
pat cummins
आईपीएल 2020 की आठ टीमों में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
खिलाड़ी   फ्रेंचाइजी   कीमत
पैट कमिंस कोलकाता नाइटराइडर्स 15.50 करोड़
स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स 12.50 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल  किंग्स इलेवन पंजाब 10.75 करोड़
नाथन कूल्टर नाइल मुंबई इंडियंस आठ करोड़
मार्कस स्टोइनिस दिल्ली कैपिटल्स 4.80 करोड़
एरोन फिंच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4.40 करोड़
केन रिचर्डसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चार करोड़
एलेक्स केरी दिल्ली कैपिटल्स 2.40 करोड़
क्रिस लिन मुंबई इंडियंस दो करोड़
मिशेल मार्श सनराइजर्स हैदराबाद दो करोड़
जोश हेजलवुड चेन्नई सुपरकिंग्स दो करोड़
एंड्रयू टाय राजस्थान रॉयल्स एक करोड़
क्रिस ग्रीन कोलकाता नाइटराइडर्स 20 लाख

जोशुआ फिलिप

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 लाख
डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद 12.50 करोड़
बिली स्टेनलेक सनराइजर्स हैदराबाद 50 लाख
शेन वॉटसन चेन्नई सुपरकिंग्स चार करोड़ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें