फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत मैदान पर लाए थे रनों की आंधी, अब युवराज की ओर से बयान आया है

Mon, 25 Mar 2019 05:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋशभ पंत और युवराज
विश्व कप 2011 में भारत की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह का मानना है कि ऋषभ पंत असाधारण प्रतिभा है और उसे उचित तरीके से निखारा जाना चाहिए जिससे कि वह भारतीय क्रिकेट में अगला बड़ा खिलाड़ी बने।
 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने मुंबई के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए रविवार को 27 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेली जिसके बाद युवराज ने उनकी तारीफ की। युवराज ने मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, 'मैं चयन (विश्व कप टीम में) के बारे में नहीं कह सकता लेकिन आज उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया।' 
विज्ञापन

3 of 5
rishabh pant
उन्होंने कहा, 'पिछले साल भी उसके (पंत) लिए सत्र शानदार रहा था। वह टेस्ट मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इस उम्र (21 साल) में विदेशी सरजमीं पर दो शतक जड़ना उसके जज्बे को दिखाता है। यह महत्वपूर्ण है कि हम उसे सही तरीके से निखारें और उम्मीद करता हूं कि वह हमारे लिए अगला बड़ा खिलाड़ी होगा।'

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
मुंबई की टीम दिल्ली के बड़े लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही और युवराज ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवाने का असर पड़ा। उन्होंने कहा, 'रोहित का विकेट जल्दी गंवाना एक कारण था। क्विंटन डी कॉक अच्छा कर रहा था लेकिन हमने उसका विकेट भी गंवा दिया। किरोन पोलार्ड आया और जल्द ही उसने अपना विकेट गंवा दिया। हम साझेदारी नहीं बना पाए। यह विकेट 180-190 के आसपास के स्कोर वाला था और 215 (213) काफी हद तक मैच जिताने वाला स्कोर था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के बल्लेबाज कोलिन इनग्राम भी खुश हैं कि पंत पिछले साल के प्रदर्शन को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा, 'पिछले साल मैंने बाहर बैठकर उसे खेलते हुए देखा था और वह उसी फार्म में नजर आ रहा है। यह हमारे लिए बेहतरीन संकेत है कि वह अच्छी फार्म में है क्योंकि वह अपने दिन मैच विजेता है और हमने आज यह देखा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें