फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के मुंह से जीत छीनने के बाद रोना चाहते थे रसेल, शाहरुख खान का सनसनीखेज खुलासा

Mon, 25 Mar 2019 05:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने रविवार को अपनी टीम कोलकाता के लिए हारी हुई बाजी जिता दी। हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंदों पर 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए रसेल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस पारी को इंडियन टी-20 लीग के इतिहास की यादगार पारियों में से एक बताया जा रहा है। मैच के बाद खुद कोलकाता के मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने बताया कि रसेल मैदान पर ही रोना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रसेल ने मुझसे कहा था कि वह यह देखकर काफी खुश है जिस तरह फैन्स ने उनका स्वागत किया, वह इसे देखकर रोना चाहते थे। फिर उन्होंने तय किया कि बड़े बच्चे सार्वजनिक जगह पर रोते नहीं है। नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा और शुभमन गिल के साथ पुरी टीम कोलकातावासियों के लिए खेलती है। आपके इस प्यार के लिए शुक्रिया।'
 

 

4 of 5
आंद्रे रसेल - फोटो : PTI
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने कोलकाता के सामने 182 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। आखिरी तीन ओवर्स में कोलकाता को जीत के लिए 53 रनों की जरूरत थी। रसेल ने 19 गेंदों की पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 49 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभमन गिल और आंद्रे रसेल - फोटो : social media
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (18) ने भी रसेल का बखूबी साथ निभाया और विजयी छक्का लगाकर कोलकाता को इंडियन टी-20 लीग की पहली जीत दिलाई। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रन की विजयी साझेदारी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें