रोहित शर्मा
चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा ने 23 मुकाबलों में कुल 606 रन बनाए हैं जो इस टीम के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सर्वाधिक रन हैं। 'हिटमैन' रोहित के अलावा सिर्फ कप्तान कोहली ही 738 रन के साथ उनसे आगे नजर आते हैं।
रोहित ने तीन बार की विजेता टीम चेन्नई के खिलाफ अब तक 6 बार 50 से अधिक का स्कोर किया है, सबसे बड़ी बात कि इनमें से 3 अर्धशतक रोहित ने वानखेड़े में ही बनाए हैं।