फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: आखिर कौन हैं श्रेयस गोपाल, जिसने विराट-डीविलियर्स की बोलती बंद कर दी

Wed, 03 Apr 2019 03:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
श्रेयस गोपाल - फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली और उनकी अगुवाई वाली बैंगलोर का इंडियन टी-20 लीग में फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को खेले गए 14वें मुकाबले में राजस्थान ने इस टीम को हराते हुए अपना खाता भी खोल लिया।

जयपुर में हुए इस मैच में सभी को उम्मीद थी कि विराट कोहली और एबी डीविलियर्स मिलकर बैंगलोर को पहली जीत दिलाएंगे, लेकिन राजस्थान के रणबांकुरों ने यह मुकाबला अपने नाम करते हुए जीत का खाला खोला।

राजस्थान की इस जीत में जिस खिलाड़ी ने अहम किरदार निभाया वो हैं श्रेयस गोपाल। आखिर कौन हैं यह श्रेयस गोपाल जिनके सिर बांधा जा रहा है इस जीत का सेहरा। देखिए अगली स्लाइड
विज्ञापन

2 of 9
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली-एबी डीविलियर्स ये दो ऐसे नाम हैं, जिनसे दुनिया का हर गेंदबाज खौफ खाता है। अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखने वाले दोनों धुरंधर बीती रात युवा गेंदबाज के आगे घुटने टेक बैठे।
विज्ञापन

3 of 9
श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई
श्रेयस गोपाल ने पहले विराट कोहली को बोल्ड किया। इसके बाद एबी डीविलियर्स को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर डगआउट का रास्ता दिखा दिया। कोहली सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हुए, उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम रहा वहीं डीविलियर्स भी 13 रन बनाकर चलते बने।

4 of 9
श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई
कुछ ही दिन पहले भी इस गेंदबाज ने हैदराबाद के खिलाफ 3 विकेट झटके थे। वैसे, सिर्फ यही मैच नहीं बल्कि बैंगलोर के खिलाफ उनका पुराना हिसाब रहा है। श्रेयस ने बैंगलोर के खिलाफ अब तक इंडियन टी-20 लीग इतिहास में कुल 3 मैच खेले हैं। इन 3 मैचों में उन्होंने 12 ओवर किए और इस दौरान 9 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

5 of 9
श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई
श्रेयस गोपाल का जन्म बैंगलोर (कर्नाटक) में 4 सितंबर 1993 को हुआ था। 26 वर्षीय गोपाल ने अपना करियर मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर शुरू किया था। तब वे कभी-कभी लेग स्पिन भी कर लेता था, लेकिन परिस्थितियों के साथ समय कुछ ऐसा बदला कि देखते-देखते वो एक विशेषज्ञ लेग स्पिनर ही बन गए। 
विज्ञापन

6 of 9
पिछले साल कुछ इस अंदाज में आउट हुए थे श्रेयस गोपाल - फोटो : file photo
गोपाल को सबसे पहली बार 2014 नीलामी में मुंबई ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद वो लगातार मुंबई की टीम से जुड़े रहे और फिर 2018 की नीलामी में वो 20 लाख रुपये में राजस्थान की टीम में शामिल हो गए।
विज्ञापन

7 of 9
श्रेयस गोपाल - फोटो : file photo
इंडियन टी-20 लीग के आंकड़े

श्रेयस गोपाल ने इंडियन टी-20 लीग 2019 से पहले कुल चार सीजन खेले। वो सबसे सफल पिछले साल (2018) रहे जहां उन्होंने राजस्थान के लिए 11 विकेट झटके थे। अगर बात करें पूरे टूर्नामेंट के इतिगहास की करे तो उन्होंने अब तक पांच सीजन में 21 मैच खेलते हुए कुल 24 विकेट झटके हैं जिस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा है।

8 of 9
श्रेयस गोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कुंबले के शिष्य हैं गोपाल

श्रेयस गोपाल कर्नाटक के रहने वाले हैं और वो टीम इंडिया के महान स्पिनर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को अपना आइडल मानते हैं। श्रेयस पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, उस वक्त अनिल कुंबले की कोचिंग में उन्होंने काफी कुछ सीखा।
 
विज्ञापन

9 of 9
शिमरोन हेटमायर को आउट करते हुए श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई
विराट-डीविलियर्स के अलावा गोपाल ने इस मैच में वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (1 रन) का भी विकेट लिया था। इस तरह उन्होंने 4 ओवर्स में 1 मेडन ओवर करते हुए कुल 12 रन लुटाए और 3 विकेट लिए। बैंगलोर की टीम ने 158 रन बनाए और राजस्थान ने 159 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें