फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में पहली बार हुई IPL की ऐसी शुरुआत, नाच-गाना नहीं आर्मी बैंड ने दी प्रस्तुति

Sat, 23 Mar 2019 09:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग के 12 वें सीजन का आगाज शनिवार को हो गया। इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जिसमें नाच-गाना नहीं, बल्कि आर्मी बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

2 of 6
IPL opening ceremony - फोटो : file photo
पिछले सीजन की तरह इस साल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया। मगर चिपॉक के मैदान पर सेना के सम्मान में एक सैन्य बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान समारोह से पहले मद्रास रेजिमेंट का बैंड यहां प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सशस्त्र बलों के वेलफेयर में 20 करोड़ रुपए डोनेट किया। 
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक यह सम्मान शो लगभग 15 से 20 मिनट का हुआ। टॉस निर्धारित समय से 10 मिनट पहले हुआ। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के सदस्य और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में किया गया। 

4 of 6
CSK PULWAMA - फोटो : file photo
बता दें कि इससे पहले चेन्नई ने इस पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद के लिए पहले मैच की टिकटों की पूरी कमाई देने का फैसला किया था। मैच से पहले चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 2 करोड़ की राशि का चेक पुलवामा शहीदों के नाम की।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल उद्घाटन समारोह - फोटो : file photo
सीओए ने टी-20 लीग के लिए भव्य उद्घाटन समारोह नहीं करने के बजाय इसकी राशि को सैन्य बलों की मदद के लिए देने का फैसला किया था। उनके मुताबिक, 'आईपीएल का उद्घाटन समारोह का बजट पिछले साल 15 करोड़ रूपये के करीब रहा था। फैसला किया गया कि बीसीसीआई इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए कर देगा। इस राशि को आर्मी वेल्फेयर फंड और राष्ट्रीय रक्षा कोष को दिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rcb - फोटो : file photo
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन चेन्नई और बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मैच में बैंगलोर की टीम ने जीत के लिए चेन्नई के सामने 71 रन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें