फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

Sun, 21 May 2017 07:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 8
स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
आईपीएल 10 का फाइनल मुकाबला रविवार को हैदराबाद में दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रायजिंग पुणे सुपर जायंट के बीच खेला जाएगा। यदि आज मुंबई खिताब जीतने में सफल होती है तो यह मुंबई की तीसरी खिताबी जीत होगी और वह आईपीएल में तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।ऐसे ही कुछ और भी रोचक आंकड़े जुड़े हैं मुंबई और पुणे के बीच होने वाले मुकाबले से... 
विज्ञापन

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

2 of 8
स्टीव स्मिथ रोहित शर्मा
हैदराबाद में आईपीएल 2017 में खेले गए सभी मैचों की पहली पारी का औसत 170 रन है।मौजूदा सीजन में 7 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां में से 5 बार इस मैदान पर विजयी रही है।
विज्ञापन

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

3 of 8
रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ
राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मौजूदा सीजन में उन सभी मैचों में जीत हासिल की है जिसमें कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता है। स्टीव ने आईपीएल 10 में 5 बार टॉस जीता और पांचों बार उनकी टीम को जीत हासिल हुई। लेकिन मुंबई टॉस से मैच को अपने पक्ष में करने में नाकामयाब रही है। रोहित ने 10 बार टॉस जीता उसमें से 6 मैच में ही मुंबई टॉस के साथ जीत हासिल कर सकी।   

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

4 of 8
मुंबई इंडियन्स
आईपीएल में अब तक खेले गए 9 फाइनल में 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है। मुंबई ने अपने दोनों आईपीएल खिताब पहले बल्लेबाजी करके ही हासिल किए है। 
विज्ञापन

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

5 of 8
मुंबई इंडियन्स - फोटो : IPL official web
मुंबई और पुणे दोनों ही टीमों का लक्ष्य का पीछा करने में रिकॉर्ड बेहतर है। मौजूदा सीजन में पुणे ने सात मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 में जीत हासिल की। वहीं मुंबई ने 11 मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 में जीत हासिल की है। 
विज्ञापन

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

6 of 8
राइजिंग पुणे सुपर जायंट - फोटो : IPL official web
पुणे ने मौजूदा सीजन के शुरुआती 4 मैचों में केवल 1 में जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद पुणे को अगले 11 मैचों में से 9 में जीत मिली। जबकि मुंबई के लिए यह सीजन पुणे से ठीक उलट रहा। मुंबई ने अपने पहले 11 मैचों में से 9 में जीत हासिल की। इसके बाद अगले 5 मैचों में मुंबई केवल 2 में जीत हासिल कर सकी। 

 
विज्ञापन

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

7 of 8
पुणे सुपरजायंट - फोटो : ipl official web
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से 4 में पुणे और 1 में मुंबई विजयी रही है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच 3 मैच हुए हैं इन तीनों ही मैचों में मुंबई को मात मिली है। साल 2016 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे जिनमें दोनों टीमों को 1-1 में जीत हासिल हुई थी। न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला नहीं हुआ है। रविवार को हैदराबाद में दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर पहली बार भिडेंगी। 


 
विज्ञापन

IPL 10 फाइनल: रोहित या स्मिथ किसके पक्ष में हैं आकड़े?

8 of 8
मुंबई इंडियन - फोटो : IPL official web
राइजिंग पुणे सुपरजायंट का आईपीएल-10 में सर्वश्रेष्ठ 7.93 का औसत है। वहीं मुंबई इंडियंस ने डेथ ओवरों में सर्वाधित 10.72 की औसत से रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें