फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए जाधव से जुड़ी वो बातें जो नहीं जानते होंगे आप!

Sun, 21 May 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान की झूठी दलीलों के चलते वहां जेल में जबरन जिंदगी गुजारने को मजबूर कुलभूषण जाधव एक मदगार इंसान हैं। पाक की गिरफ्त में आने से पहले जाधव महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऐसा बताया जाता है कि नौसेना के पूर्व अफसर जाधव अपने दोस्तों के साथ घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। इसलिए उनकी दोस्तों के साथ वैष्णों देवी घूमने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आईए आपकों बताते हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ अहम बातें....
विज्ञापन

3 of 6
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक उनके दोस्त तुलसीराम पवार ने उनको लेकर कई अनकही बाते बताई हैं। पवार ने बताया कि आधी रात को भी मदद के लिए कुलभूषण तैयार रहते थे। ऐसा ही एक वाक्या पेश आया था जब एक अपने इलाके में रहने वाली महिला की मदद के लिए जाधव ने पूरी कोशिश की थी। वे बीमार महिला की मदद के लिए आधी रात को डॉक्टरों की टीम बुला लाए थे।

4 of 6
इतना ही नहीं महाराष्ट्र के गांव अनेवाड़ी में भी जाधव अक्सर जाया करते थे और वहां के लोगों को आगे बढ़ने के तौर तरीक बताया करते थे। गांव वालों से जुड़ा होने के चलते लोग उनकी रिहाई की दुआ कर रहे हैं। यहां ऑटो के स्पेयर पार्ट्स का काम करने वाले सदाशिव तिलेकर ने बताया कि जब भी जाधव यहां आते थे, गांव वालों को कुछ-न-कुछ अच्छा करने या नया करने का आइडिया दिया करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
जाधव के एक दोस्त के मुताबिक, जाधव की फैमिली रविवार को ही पुणे से मुंबई पहुंची थी। फैमिली में चार लोग हैं। इनमें जाधव की पत्नी, दो बच्चे (बेटा शुभांकर-बेटी भैरवी) और मां हैं। जाधव की रिहाई के लिए उनके दोस्त लगातार कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बीच में पाकिस्तान के बड़े नेताओं से मिलने का प्लान बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kulbhushan jadhav
बता दें कि ब्लूचिस्तान से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट ने रोक लगा दी है। इससे बौखलाया पाक उन्हें हर तरीके से सजा देने को तैयार बैठा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें