मिस्टर 360 डिग्री के नाम से विख्यात दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने धमाकेदार अंदाज में चोट से उबरकर आईपीएल में वापसी की। इंदौर में पंजाब के खिलाफ उन्होंने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, क्या आलोचक, क्या प्रशंसक हर किसी ने उनके बल्ले का जादू देखकर अपने दांतों तले उंगली दबा ली।
सोमवार को डिविलियर्स ने 46 गेंद पर 89 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम आरसीबी को 148 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान डिविलियर्स ने 9 छक्के जड़े। यह आईपीएल के दस साल के इतिहास में 18वां मौका था जब किसी खिलाड़ी ने एक पारी में 9 या उससे अधिक छक्के जड़े।
विज्ञापन
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
2 of 9
ab de villiers
- फोटो : pti
डिविलियर्स ने यह कारनामा दूसरी बार किया। इससे पहले चार अन्य बल्लेबाज दो इस कारनामे को दो बार अंजाम दे चुके हैं। ऐसा करने वाले वो पहले दक्षिण अफ्रीकी और आरसीबी के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले डिविलियर्स ने साल 2016 में गुजरात के खिलाफ 129 रन की नाबाद पारी खेलते हुए एक पारी में 12 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
3 of 9
क्रिस गेल
- फोटो : getty
आईपीएल में एक पारी में 9 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल पांच बार कर चुके हैं। गेल के आईपीएल मैच की एक पारी में सर्वाधिक 17 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। गेस ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ साल 2013 में नाबाद 175 रन की पारी के दौरान यह कारनामा किया था। इसके अलावा गेल साल 2011 में पंजाब (9), 2012 में दिल्ली (13), 2013 में कोलकाता(9) और साल 2015 में पंजाब(12) के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं।
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
4 of 9
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : getty
गेल के बाद दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम, ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और एबी डिविलियर्स ने दो-दो बार यह कारनामा किया है। आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच में केकेआर की ओर से खेलते हुए मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 13 छक्के जड़े थे। इसके बाद साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 56 गेंदों में 100 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
5 of 9
एडम गिलक्रिस्ट
- फोटो : BCCI
गिलक्रिस्ट ने 2008 में मुंबई के खिलाफ डेक्केन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ एक पारी में 10 छक्के जड़े थे। दूसरी बार उन्होंने यह कारनामा किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए साल 2011 में बैंगलोर के खिलाफ धर्मशाला में किया था।
विज्ञापन
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
6 of 9
yuvraj
- फोटो : pti
एक पारी में 9 या उससे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं। आईपीएल में यह कारनामा मुरली विजय और युवराज सिंह ने किया है। इसके अलावा अन्य सभी खिलाड़ी विदेशी हैं। युवराज ने साल 2014 में आरसीबी की ओर दिल्ली के खिलाफ पारी में 9 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
7 of 9
मुरली विजय
मुरली विजय ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक पारी में 11 छक्के लगाए थे। यह किसी भारतीय द्वारा आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरे नंबर पर युवराज हैं।
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
8 of 9
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : Cricket Australia
इन खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज रहे सनथ जयासूर्या(11), मिस्टर क्रिकेट के नाम से विख्यात ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी(9), इंग्लैंड के केविन पीटरसन(9), ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल(9) और किलर मिलर के नाम से विख्यात दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर(9) भी यह कारनामा कर चुके हैं।
IPL इतिहास में यह अनोखा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने डिविलियर्स
9 of 9
आरसीबी
एक पारी में 9 या उससे ज्यादा छक्के लगने का कारनामा बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 7 बार हुआ है। वहीं इस कारनामें में सबसे ज्यादा 10 बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल रही है। 8 बार आरसीबी के खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है जबकि 2 बार उसके खिलाफ किसी टीम ने 9 या उससे अधिक छक्के जड़े हैं। इस कारनामे में दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है। 6 बार उसकी टीम इस कारनामे में शामिल रही है। 3 बार उसके खिलाड़ियों ने 9 से ज्यादा छक्के जड़े जबकि 3 बार ही 9 से ज्यादा छक्के खाए।