फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैटसन गो और गो प्लस का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, तस्वीरें जीत लेंगी दिल

विज्ञापन
1 of 5
गो और गो प्लस का एनिवर्सरी एडिशन - फोटो : Datsun
ऑटोनिर्माता कंपनी डैटसन भारत में अपना तीसरा साल पूरा कर चुकी है और इसकी तीसरी सालगिरह को यादगार बनाने के लिए कंपनी ने गो और गो प्लस के एनिवर्सरी एडिशन को लॉन्च किया है। इसकी कीमत क्रमशः 4.19 लाख व 4.9 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
गो और गो प्लस का एनिवर्सरी एडिशन - फोटो : Datsun
इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मल्होत्रा ने बताया कि भारत में हम अपना तीन साल पूरा करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और इसके लिए मैं अपने सभी भारतीय ग्राहकों को बधाई देकर धन्यवाद देता हूं। इसके उपलक्ष में हम अपने ग्राहकों को गो और गो प्लस के एनिवर्सरी एडिशन का तोहफा दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गो और गो प्लस का एनिवर्सरी एडिशन - फोटो : Datsun
इस सेगमेंट में पहली बार एंबिएंट लाइटिंग को दिया गया है जो ग्राहक अपने मूड के हिसाब से चुन सकते हैं। इसके बॉडी ग्राफिक्स बेहद आकर्षक हैं। इस कार में एकदम अलग दिखने वाला एनिवर्सरी बैज, स्पोर्टी ब्लैक रियर स्‍प्वाइलर दिया गया है। इसके अलावा लेदर की सीटें, कीलेस एंट्री सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रियर पार्किंग सेंसर, रेडियो और यूएसबी कनेक्‍शन इसके इंटीरियर को लग्जूरियश बनाते हैं। 

 

4 of 5
गो और गो प्लस का एनिवर्सरी एडिशन - फोटो : Datsun
इसके अलावा कंपनी सोशल मीडिया कैंपेन के द्वारा लोगों से उनकी बातें साझा करेगी तथा उनकी दिलचस्प कहानियों को भी पब्लिश करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गो और गो प्लस का एनिवर्सरी एडिशन - फोटो : Datsun
इन दोनों ही कारों में फॉलो मी हेडलैम्‍प्स, स्पीड सेंसिटिव इलेक्ट्रिक पावर स्‍टीयरिंग, पावरफुल एयर कंडीशनिंग, फ्रंट पावर विंडो, यूनीवर्सल मोबाइल फोन होल्डर, ऑक्स व यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सेंट्रल लॉकिंग और फुल व्हील कवर्स जैसे फीचर इसे और शानदार कार बनाते हैं। इन दोनों ही मॉडलों में कंपनी दो साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और निशुल्क रोड साइड असिस्‍टेंस दे रही है। इसकी वारंटी व रोड साइड असिस्टेंस को पांच साल तक बढ़वाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें