priya prakash varrier
18 वर्षीय प्रिया प्रकाश वॉरियर को अपनी डेब्यू फिल्म 'ओरू अडार लव' के टीजर के बाद से विंकिंग क्वीन कहा जाने लगा, जो कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ था। यह फिल्म स्कूल लाइफ के दौरान स्टूडेंट्स के बीच होने वाले प्यार पर आधारित है। वीडियो में प्रिया प्रकाश के लुक्स को बहुत प्यार मिला। वह कुछ ही दिनों में राष्ट्रीय क्रश बन गई और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। यह एक्ट्रेस वीडियो में बहुत खूबसूरत लगी और भारतियों के दिलों पर राज किया।