फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश अब IPL में करेंगी फैंस को अपनी आंखों से घायल, जानिए कैसे

Wed, 11 Apr 2018 10:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priya prakash varrier
नेस्ले मंच भारत की दिग्गज चॉकलेट कोटेड वेफर ब्रांड्स में से एक है और अब इन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रही तीन लोकप्रिय टीमों से हाथ मिलाया हैं। मंच अब मौजूदा आईपीएल में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आधिकारिक 'क्रंच पार्टनर' बन गया है। इस ब्रांड ने अपने प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी है और आईपीएल के दौरान मंच माई टी20 नामक एक विशेष अभियान भी लांच किया है। इसके लिए मंच ने इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश को अपने साथ जोड़ा है।
विज्ञापन

2 of 4
priya prakash varrier
18 वर्षीय प्रिया प्रकाश वॉरियर को अपनी डेब्यू फिल्म 'ओरू अडार लव' के टीजर के बाद से विंकिंग क्वीन कहा जाने लगा, जो कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ था। यह फिल्म स्कूल लाइफ के दौरान स्टूडेंट्स के बीच होने वाले प्यार पर आधारित है। वीडियो में प्रिया प्रकाश के लुक्स को बहुत प्यार मिला। वह कुछ ही दिनों में राष्ट्रीय क्रश बन गई और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। यह एक्ट्रेस वीडियो में बहुत खूबसूरत लगी और भारतियों के दिलों पर राज किया।
विज्ञापन

3 of 4
priya prakash
बहरहाल, बता दें कि मंच के नए विज्ञापन में मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर नजर आएंगी। आईपीएल के अभियान मंच माई टी20 में प्रिया का रोल देखने को मिलेगा। बता दें कि प्रिया ने शानदार एक्सप्रेशन वाले वीडियो से पूरे इंडिया को अपना दीवाना बना दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
priya prakash
एक्ट्रेस के बारे में पता चला है कि वह फोन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। प्रिया के पिता ने बताया कि अगर कोई इमरजेंसी हो तो वह अपनी मां का फोन इस्तेमाल करती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिया के पास एक फोन जरूर है, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें