फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: रोहित को पछाड़ टी-20 के सुपर बॉस बन सकते हैं विराट, आज तय होगा फटाफट क्रिकेट का किंग

Sun, 08 Dec 2019 10:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फिल्ड मैदान पर खेला जएगा। टीम इंडिया ने पहले  मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया था। दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास दो रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पछाड़ टी-20 में सुपर बॉस बन सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
विंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में कप्तान कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें मात्र चार बनाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ना होगा। सीरीज के पहले टी-20 में विराट ने 94 रन की पारी खेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 23 बार 50 पार का स्कोर बनाकर रोहित से आगे निकर गए थे। रोहित ने 22 बार यह कारनाम किया है।
विज्ञापन

3 of 4
विराट रोहित - फोटो : social media
रोहित शर्मा वर्तमान में टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 94 टी-20 पारियों में 2547 रन बनाए हैं। जबकि कोहली ने 68 पारियों में 2544 रन बनाए हैं। टी-20 में रनों के मामले में रोहित कोहली से सिर्फ तीन रन आगे हैं। तिरुवनंतपुरम में दोनों के बीच एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ होगी।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय धरती पर 975 रन बना लिए हैं। भारत में एक हजार टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले वह पहले बल्लेबाज हो सकते हैं। इसके साथ ही किसी एक देश में एक हजार रन पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें