फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: विराट ने इस खिलाड़ी को किया टीम से बाहर, ऐसी है दूसरे वन-डे की प्लेइंग XI

Wed, 18 Dec 2019 01:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्नम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पीछे है। अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो विराट सेना को किसी भी हाल में यह वन-डे जीतना होगा। विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट ने टॉस के वक्त आज के मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का एलान किया। टीम इंडिया एक बदलाव के साथ आज मैदान पर उतरी है। आइए जानते हैं कि कैसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media

ओपनर्स

पहले वन-डे में ओपनर्स ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। दूसरे मुकाबले में भी रोहित-राहुल की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। रोहित शर्मा से टीम को आज एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। पहले वन-डे में केवल चार रन बनाने वाले कप्तान विराट कोहली पर खास नजरें होंगी। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। पहले मैच में अय्यर ने 70 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर/विकेटकीपर

केदार जाधव और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद पहले वन-डे में 71 रन की शानदार पारी खेलने वाले पंत से दूसरे वन-डे में भी उम्दा पारी की उम्मीदें होंगी। आज शिवम दुबे को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। विराट ने उनकी जगह एक गेंदबाज को टीम में शामिल किया। 

विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

गेंदबाजी

पहले वन-डे में भारतीय गेंदबाजों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ही इस मुकाबले में संभालेंगे। शार्दुल को इस मुकाबले में शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव टीम में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें