सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
विराट सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के एलीट क्लब में शामिल हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में एक हजार या इससे ज्यादा रन बनाने वाले तेंदुलकर, सहवाग और द्रविड़ केवल तीन भारतीय बल्लेबाज हैं। कप्तान कोहली को इस लिस्ट में शामिल होने के लिए अभी 242 रनों की जरूरत है। जिस अंदाज और फॉर्म में कोहली नजर आ रहे हैं, उससे लगता है कि वह इसी सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे।