फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा, क्या टेस्ट में दिखा पाएंगे वनडे-T20 जैसा रौद्र रूप

Wed, 02 Oct 2019 08:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से विशाखापट्टनम में होगा। उम्मीद है कि रोहित शर्मा अपनी फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में दोहरा पाएंगे। टेस्ट सीरीज से पहले रोहित को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने के प्रयोग से अच्छे नतीजे नहीं मिले। सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र अभ्यास मैच में पारी का आगाज करते हुए वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित-राहुल - फोटो : social Media
रोहित की बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए युवराज सिंह सहित कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि मुंबई के इस बल्लेबाज को सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए और उन्हें टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में अधिक मौके मिलने चाहिए। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें दो टेस्ट की सीरीज के दौरान मध्यक्रम में जगह नहीं मिली, लेकिन खराब फॉर्म के कारण लोकेश राहुल को बाहर किए जाने के कारण भारत को उम्मीद होगी कि मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर रोहित शीर्ष पर स्थिर जोड़ी बनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रिकॉर्ड सुधारने की कोशिश करेंगे रोहित

पहले टेस्ट से पूर्व नेट सत्र के दौरान सभी की नजरें रोहित पर टिकी थी, जो मौके का फायदा उठाने और अपने टेस्ट रिकॉर्ड में सुधार के लिए प्रतिबद्ध दिखे। रोहित ने अब तक 27 टेस्ट में 39.62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं, जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनके नाम पर 10,000 से अधिक रन दर्ज हैं।

4 of 7
साहा और पंत
पंत की जगह साहा को मौका

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले पंत ने भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की की थी, लेकिन साहा के पूरी तरह से फिट होने के बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में उन्हें जगह दी गई है। पंत का पत्ता कट चुका है, बल्ले से प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने के चलते पंत को पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत नहीं लेगा साउथ अफ्रीका को हल्के में

कप्तान फाफ डु प्लेसिस सहित मौजूदा टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी पिछली बार भारत दौरे पर आई टीम का हिस्सा थे, जिसे तब टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका को काफी लोग सीरीज में जीत का दावेदार नहीं मान रहे, विशेषकर अगर गेंद टर्न लेने लगे तब। मार्करम और बावुमा ने अभ्यास मैच में उम्दा पारियां खेली और इससे मैच से पूर्व उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।
विज्ञापन

6 of 7
2015 में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्वि्टर
कप्तान फाफ डु प्लेसिस सहित मौजूदा टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी पिछली बार भारत दौरे पर आई टीम का हिस्सा थे, जिसे तब टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका को काफी लोग सीरीज में जीत का दावेदार नहीं मान रहे, विशेषकर अगर गेंद टर्न लेने लगे तब। एडन मार्कराम और तेंबा बावुमा ने अभ्यास मैच में उम्दा पारियां खेली और इससे मैच से पूर्व उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। कागिसो रबाडा, फिलैंडर और लुंगी एनगिडी की तेज गेंदबाजी तिकड़ी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
टीम इस प्रकार हैं...

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा (अंतिम एकादश)

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), तेम्बा बावुमा, थ्युनिस डि ब्रुयिन, क्विंटन डि कॉक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, केशव महाराज, एडन मार्करम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, वर्नाेन फिलैंडर, डेन पीट, कागिसो रबाडा और रूडी सेकेंड।

समय: मैच सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें