फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: विराट ने मैदान पर हरभजन के अंदाज में की गेंदबाजी, भज्जी ने गले से लगाया

Wed, 08 Jan 2020 11:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-श्रीलंका के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान  पर भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के अंदाज में गेंदबाजी करते हुए नजर आए। कोहली ने हरभजन के एक्शन की नकल करते हुए प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी की।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले कोहली के इस अंदाज को देखकर हरभजन सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने भी कुछ इसी अंदाज में हरभजन सिंह की नकल की थी। जिसके कारण उन्हें भी हरभजन सिंह ने एक अलग ही अंदाज में जवाब दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने हरभजन के गेंदबाजी एक्शन की सटीक नकल उतारी। इसके बाद वह जाकर उनके गले भी लग गए। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। टॉस जीतने के बाद कोहली ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा नजर आ रहा है। लेकिन पहली पारी में गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिल सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। गुवाहाटी में एक भी गेंद फेंके बिना ही मैच को रद्द कर दिया गया था। तीसरा और आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें