टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रिकॉर्ड बुक
एम चिन्नास्वामी पर मेजबान टीम इंडिया का अभी तक का रिकॉर्ड हार और जीत की बराबरी का रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल चार टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 23 मार्च, 2016 को बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में एक रन से और एक फरवरी, 2017 को इंग्लैंड को 75 रनों से हराया था। भारत को हालांकि इस मैदान पर पाकिस्तान से 25 दिसंबर, 2012 को पांच विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।