इंदौर यानी स्वाद का शहर, इंदौर यानी लजीज पकवानों का शहर। जब स्वाद और पकवान एक ही शहर में हों, तो जगह खुद-ब-खुद चटोरों का शहर बन जाता है। इंदौरी पोहे और जलेबी पूरे विश्व में मशहूर हैं। देश के किसी भी कोने के आप किसी भी व्यक्ति से इस शहर के बारे में पूछे तो उसकी जुबां पर इंदौरी पोहे और सेव का नाम सबसे ऊपर आता है। साथ में जलेबी मिल जाए तो सोने पर सुहागा। जहां एक ओर टीम इंडिया पहला टेस्ट खेलने इंदौर पहुंची हुई है, तो इस मैच से जुड़े कुछ खास लोग पहुंचे इंदौरी जलेबी-पोहले का स्वाद चखने।