विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट कोहली बतौर कप्तान अपने 50वें टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देकर कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट इतिहास में फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी भी ये कारनामा नहीं कर पाए हैं।