फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी, कोहली और रहाणे के बाद पूरी टीम ने पहनी मां के नाम की जर्सी

Sat, 29 Oct 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : Star TV
विज्ञापन
हाल ही में टीम इडिंया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उपकप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपनी मां के नाम की जर्सी पहनी थी। इसके पीछे तर्क था कि हर किसी के जीवन में मां का योगदान सबसे बड़ा होता है, तो सिर्फ पिता का नाम ही लेकर मैदान में क्यों उतरा जाए।
विज्ञापन


टीम इंडिया की मुख्स प्रायोजक ‘स्टार’ की इस मुहिम की पूरे देश में जमकर वाहवाही हुई थी। लोगों ने इस मुहिम को खूब सराहा। इस मुहिम के चलते धोनी की जर्सी के पीछे देवकी, कोहली की जर्सी के पीछ सरोज और रहाणे की जर्सी के पीछे सुजाता लिखा था। ये नाम इन तीनों खिलाड़ियों की माताओं के नाम हैं।

अब इसी कड़ी में सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में टीम इंडिया के बाकी सभी खिलाड़ी भी अपनी मां के नाम की जर्सी पहन कर मैदान पर उतरे हैं।
विज्ञापन

पिता का योगदान कम नहीं, मगर हमें मां के योगदान को आगे लाना है

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
यह पहली बार है कि जब किसी टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर अपनी मां के नाम की जर्सी पहन कर उतरे हैं। इस बारे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के दौरान कहा, “हम हमेशा अपने पैतृक नाम पहनते आए हैं। मां के साथ रिश्ता काफी भावुक होता है और जो मां अपनी संतान के लिए करती है, वो बयान नहीं किया जा सकता। इस तरह से हम को दिखा सकते हैं कि उन्होंने हमारे लिए कितना किया है।”

धोनी ने कहा कि हम अकसर इस चीज को उतनी तवज्जो नहीं दे पाते कि वो हमारे लिए क्या करती हैं। ऐसा नहीं है कि पिता का योगदान या महत्व कम हो जाता है, मगर मां के योगदान को भी सामने लाने की जरूरत है।

हालांकि इससे पहले कई टीमें अपने जर्सी या ड्रेस के साथ अलग-अलग प्रयोग कर चुकी हैं। साउथ अफ्रीकी टीम भी ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए पिंक जर्सी पहन कर खेल चुकी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें