टीम इंडिया अपने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज तीन अगस्त से करने जा रही है। यूएस में टी-20 सीरीज से दौरे का आगाज होगा। क्रमश: वन-डे और फिर टेस्ट सीरीज होगी। विश्व कप के बाद यह भारतीय टीम की यह पहली सीरीज है, ऐसे में भारतीय रणबांकुरे बुरी यादों को भुलाकर एक नई शुरुआत करने मैदान में उतरेंगे। विश्व कप 2019 के नौ मैचों में 648 रन बनाकर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे रोहित, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में फिर अपने बल्ले से नई कहानी लिखना चाहेंगे।
हिटमैन रोहित का बल्ला अगर इस सीरीज में चला, तो ये तीन रिकॉर्डस अपने नाम कर लेंगे। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में...