फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला: हार्दिक ने भरी हुंकार, बोले- टी-20 विश्व कप में करना चाहता हूं ये काम

Sat, 12 Jun 2021 10:47 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को देखते हुए बयान दिया है। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ल्ड कप में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक का इरादा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है। उनका कहना है वह विश्व कप में टीम के लिए गेंदबाजी भी करना चाहते हैं। पिछले काफी समय से हार्दिक पीठ में तकलीफ होने के कारण मैचों के दौरान बहुत कम गेंदबाजी की है। फिलहाल वह इन दिनों टेस्ट टीम से बाहर हैं और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
hardik pandya
टी-20 विश्व कप आयोजन अक्टूबर 2021 में किया जाएगा। वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे देश के बाहर आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। विश्व कप को देखते हुए हार्दिक इन दिनों जबरदस्त ट्रेनिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
hardik pandya - फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं विश्व कप के लिए उपलब्ध हूं और प्रत्येक मैच में गेंदबाजी करना चाहता हूं। मैं इस समय अपनी बॉलिंग को और धारदार बना रहा हूं। हार्दिक ने आगे कहा मेरा पूरा ध्यान विश्व कप पर केंद्रित है। 

4 of 6
hardik pandya
हार्दिक कहते हैं कि ये महत्व रखता है कि मैं गेंदबाजी के मोर्च पर कितना फिट हूं, मैंने अपनी सर्जरी के बाद भी गति नहीं खोई है। मेरी गेंदबाजी मेरी फिटनेस पर निर्भर करती है। मैं जितना अच्छा फिट रहता हूं उतना बेहतर करता हूं। 
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या
हार्दिक ने आगे कहा कि मैं कभी 50 फीसदी फिट होकर टीम के लिए मैच नहीं खेल सकता। जब मैं सौ प्रतिशत फिट हूंगा तभी टीम के लिए म खेलूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल हार्दिक पांड्या के पीठ में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। उसके बाद जब वह टीम इंडिया में वापस आए तो उन्हें गेंदबाजी करते वक्त हमेशा तकलीफ हूई। जिसके चलते टीम में वह बल्लेबाज की हैसियत से खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने जब कभी गेंदबाजी की तो उतनी कारगर बॉलिंग नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें