फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या प्लेइंग XI में बदलाव करेंगे रोहित शर्मा, दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया

Thu, 07 Nov 2019 12:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पहले टी-20 में हारने के बाद रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाह जीत के साथ सीरीज में वापसी करने पर होगी। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में मेहमान बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है।  बांग्लादेश की टीम ने दिल्ली में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज में जबरदस्त शुरुआत की थी। हालांकि भारतीय टीम ने मैच में काफी गलतियां की थी जिसे वे अब दोबारा से दोहराना नहीं चाहेगी और राजकोट में होने वाले मुकाबले में पूरे दमखम के साथ खेलेगी। दिल्ली की तुलना में राजकोट की पिच और मैदान बल्लेबाजों के अधिक मुरीद होगी और थोड़ी बदली भी होगी ऐसे में टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
ओपनर्स

सलामी बल्लेबाजी की कमान टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी शिखर धवन के हाथों में ही रहेगी।
विज्ञापन

3 of 7
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम

पहले टी-20 में मध्यक्रम में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, तो ऐसे में यहां पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। केएल राहुल की जगह संजू सैमसन या मनीष पांडे को अजमाया जा सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर की जगह पक्की ही रहेगी।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
विकेटकीपर

ऋषभ पंत ने पहले टी-20 में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग से भी निराश किया था। हालांकि रोहित और टीम मैनेजमेंट उन्हें अभी और मौके देने के पक्ष में हैं, ऐसे में उनकी जगह भी टीम में पक्की है।
विज्ञापन

5 of 7
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
ऑलराउंडर

दिल्ली में डेब्यू करने वाले शिवम दुबे पहले मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे हालांकि टीम में उन्हें फिर से मौका मिल सकता है। उनके साथ क्रुणाल पांड्या की भी टीम में जगह बरकरार रह सकती है। वॉशिंगटन सुंदर ने भी गेंद और बल्ले से अच्छा खेल दिखाया था, इसलिए उन्हें फिर से एक मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी

बुमराह और भुवी की गैरमौजूदगी में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा है। ऐसे में यहां पर बदलाव देखने को मिल सकता है। दीपक चाहर के साथ शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल किए जा सकते हैं। वहीं फिरकी में अनुभवी युज्वेंद्र चहल के ऊपर भी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के संभावित XI खिलाड़ी

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल. दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें