फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने नहीं दिया इन 5 स्टार्स को मौका

Fri, 20 Oct 2017 07:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए 15 सदस्यों की घोषणा कर दी है। सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ियों की अनदेखी की गई जो टीम में जगह पाने के हकदार थे। आज हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं-
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा

2 of 6
रविंद्र जडेजा
पूर्व नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद से एक भी वन-डे नहीं खेला है। कुलदीप और चहल के अच्छा प्रदर्शन करने के कारण जडेजा को सीमित ओवरों की टीम में जगह भी नहीं मिल रह है। सिलेक्टर्स लगातार आराम देने का हवाला देकर जडेजा को टीम से बाहर रख रहे हैं। ऑलराउंडर का वन-डे में प्रदर्शन खराब भी नहीं रहा है। उन्हें उम्मीद होगी कि चयनकर्ता 2019 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें खेलने का ज्यादा मौका दे। जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाकर जगह हासिल करने का मजबूत दावा पेश किया है।
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन

3 of 6
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ESPN
31 वर्षीय ऑफस्पिनर ने इंग्लैंड में जाकर काउंटी क्रिकेट खेला और अच्छा प्रदर्शन भी किया। अश्विन वन-डे टीम में वापसी के लिए बेताब हैं। हालांकि, उन्हें मौके का कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि कुलदीप, चहल और अक्षर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। वन-डे में अश्विन का रिकॉर्ड लाजवाब नहीं है, लेकिन उन्होंने इतना बुरा प्रदर्शन भी नहीं किया कि टीम से बाहर हो। जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने विश्व के स्टार बल्लेबाजों की नाक में दम किया है और वो एक बार फिर नीली जर्सी में खेलने के लिए बेताब हैं। हालांकि, चयनकर्ता उन्हें ऐसा मौका नहीं दे रहे हैं।

श्रेयस अय्यर

4 of 6
श्रेयस
22 वर्षीय बल्लेबाज को महसूस हो रहा होगा कि टीम इंडिया में जगह पाने के लिए उन्हें और क्या करना होगा। श्रेयस ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, सिलेक्टर्स ने उन्हें लगातार नजरअंदाज भी किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट और वन-डे मैचों में गजब का प्रदर्शन किया। वो टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ रन-सकोरर भी रहे। अय्यर को उम्मीद होगी कि चयनकर्ता जल्द ही उनके प्रदर्शन पर ध्यान देते हुए राष्ट्रीय टीम में उन्हें खेलने का मौका दें।
 
विज्ञापन

केएल राहुल

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : getty
24 वर्षीय बल्लेबाज ने चौथेक्रम पर उतरकर श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में एक और मौका दिया गया। हालांकि, कंगारू टीम के खिलाफ केएल राहुल को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। टीम से उन्हें बाहर करना समझ से परे लगा। राहुल युवा हैं और उनकी बल्लेबाजी की क्षमता से सभी वाकिफ हैं। 2019 वर्ल्ड कप में राहुल टीम इंडिया का तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें टीम में बरकरार रखने की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण शर्मा 

6 of 6
करन शर्मा
29 वर्षीय लेग स्पिनर को 2014 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, लेकिन जल्द ही वो बाहर हो गए। हालांकि उन्होंने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और इंडिया 'ए' को न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ मैच जिताए। वैसे टीम इंडिया में कुलदीप, चहल और अक्षर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में कर्ण को जगह मिलना मुश्किल है। मगर वो चाहेंगे कि उनसे ज्यादा उनके नंबर चयनकर्ताओं के सामने मजबूत दावा पेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें