फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 5 कारण जिनके चलते भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, अंग्रेजों ने वसूला दोगुना लगान

Tue, 11 Sep 2018 10:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 'विराट ब्रिगेड' को 4-1 से हराकर बुरी तरह धो डाला। टेस्ट सीरीज में अंग्रेजों के खिलाफ चारों खाने चित हुई टीम इंडिया की खस्ता हालत के बाद क्रिकेट जगत के पंडित हार के समीकरणों पर चर्चा कर रहे हैं। इनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट की बेतुकी सिलेक्शन प्रक्रिया ने विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया की लुटिया डुबाई है।
विज्ञापन

पहले टेस्ट में पुजारो को बाहर बैठाना

2 of 6
cheteshwar pujara
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा को बाहर बैठाना चयनकर्ताओं की सबसे बड़ी गलती थी। काउंटी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद पुजारा को बाहर किया गया। हालांकि मैनेजमेंट चाहती तो धवन-राहुल में से किसी एक की जगह पुजारा को मौका दे सकती थी, जिन्होंने दोनों ही पारियों में टीम को काफी निराश किया था।
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में कुलदीप की वापसी

3 of 6
कुलदीप यादव
पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को जगह दी गई। हालांकि टीम मैनेजमेंट को बखूबी यह बात पता थी कि पिच उनके अनुकूल नहीं है। पहले दिन ही यह साफ हो गया था पिच काफी ड्राई है और यहां कुलदीप की कलाई का जादू नहीं दिखेगा। परिणाम यह हुआ कि कुलदीप को मैच में कोई विकेट नहीं मिला।

इंजरी के बावजूद अश्विन का खेलना

4 of 6
ashwin virat
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में एकमात्र टेस्ट (तीसरा टेस्ट) जीतने के बाद विराट कोहली और मैनेजमेंट जानते थे कि उनका सबसे अनुभवी और विश्वस्नीय स्पिन गेंदबाज घायल हो चुका है। यह जानते हुए भी अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इस मैच में अश्विन ने सिर्फ एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

धवन को लगातार मौके

5 of 6
शिखर धवन
पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को लगातार मौके दिए गए। धवन को टीम में शामिल करने के लिए कई बार दूसरे बल्लेबाजों की अनदेखी हुई। हालांकि इसके बावजूद धवन एक भी मुकाबले में खुद को सबित नहीं कर पाए। धवन के बल्ले से इस टेस्ट सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमा विहार की देरी से वापसी

6 of 6
हनुमा विहारी
टीम इंडिया इस पूरी सीरीज में अपने कमजोर पक्ष को ढूंढने में ही नाकाम रही। इस सीरीज में छठे नंबर पर टीम के लिए सबसे अच्छी भूमिका निभाने के लिए हनुमा विहारी मौजूद थे, बावजूद इसके उन्हें चारों मैचों में बाहर बैठाया गया। हनुमा ने पांचवें टेस्ट में आते ही अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें