फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट ब्रिगेड' को सरफराज की चेतावनी, एशिया कप में टीम इंडिया को हराने के लिए बेचैन पाक

Tue, 11 Sep 2018 09:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sarfaraz ahmed
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का मानना है कि एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ दूसरा लीग मैच उनकी टीम के लिए टूर्नामेंट में आगे की लय तय करेगा। पाकिस्तान एशिया कप में अपना पहला मैच 16 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ दुबई में खेलेगा और फिर 19 सितंबर को भारत से भिड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : ICC
सरफराज ने कहा, 'हमारी तैयारियां बहुत अच्छी हैं। हमें यूएई में जो चार दिन मिलेंगे हम उनका भरपूर उपयोग करने की कोशिश करेंगे। भारत के खिलाफ प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होता है। भारत के खिलाफ मैच टूर्नामेंट में हमारा पहला बड़ा मैच होगा और हम इससे लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार होने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और सरफराज अहमद
उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही कहा है कि बड़ी प्रतियोगिताओं में लय बहुत महत्वपूर्ण होती है और यहां भी लय अहम होगी। टीम का मनोबल ऊंचा है। इसलिए हम पहले मैच में लय हासिल करके उसे आखिर तक बनाये रखने की कोशिश करेंगे।'

4 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : Dawn
अधिकतर घरेलू सीरीज यूएई में खेलने के कारण सरफराज वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप वहां की पिचों पर गौर करो तो वे धीमी होती है। इसलिए स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
वहीं इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में संघर्ष करने वाली टीम इंडिया के लिए एशिया कप में पाकिस्तान की चुनौती का सामना करना एक बड़ी चुनौती होगी। हाल ही में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने शानदार फॉर्म का नमूना पेश किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें