भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह दिसंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने आठ और विंडीज ने पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला था। मगर वेस्टइंडीज की कमान अब किरोन पोलार्ड के हाथों में है। उनसे कैरेबियाई टीम को काफी उम्मीदें होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं विराट विंडीज के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है?