सौरव गांगुली और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
गांगुली ने एक कार्यक्रम के इतर कहा कि अगर हम टी-20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह कर रहे हैं तो हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भी वही चीजें करनी होगी। मैंने कुछ सोचा है जिसे मैं विराट, रवि और प्रबंधन से साझा करूंगा। हमने कोई ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि विश्व कप तक हम पूरी तरह से तैयार होंगे।