फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

Mon, 26 Jun 2017 11:33 AM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 11
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 105 रनों की करारी मात दी। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 43 ओवर में भारत ने 5 विकेट खोकर 310 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 43 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड बने। डालते हैं उनपर एक नजर:
विज्ञापन

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

2 of 11
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
भारत ने यह मैच 105 रन से जीता। यहा वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की जमीन पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2013 में विंडीज को उसी के घर में 102 रनों से हराया था।
विज्ञापन

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

3 of 11
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज की जमीन पर वनडे में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने यह कमाल किया था।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

4 of 11
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन - फोटो : ESPN
शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने लगातार 6 मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है। ऐसा करने वाली यह तीसरी भारतीय जोड़े है। पहले विकेट के लिए जी. मार्श और डी जोन्स ने सबसे ज्यादा, 7 बार, यह कमाल किया है।
विज्ञापन

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

5 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
कैरेबियाई धरती पर पिछले 7 वनडे मैचों में से 4 बार भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100 या उससे अधिक रन जोड़े। कमाल की बात यह है कि चारों बार यह कमाल पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में ही हुआ।
विज्ञापन

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

6 of 11
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली वनडे में तीसरे नंबर पर 6,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले रिकी पॉन्टिंग, कुमार संगाकारा औऱ जैक कैलिस यह कमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

7 of 11
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन - फोटो : Rediff
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन की जोड़ी वनडे में 76 की औसत से रन जोड़ती है। यह 1500 वनडे रन जोड़ने वाली किसी भी जोड़ी में सर्वश्रेष्ठ है। दोनों ने 20 वनडे में सलामी बल्लेबाजी की है। इसमें से 7 बार दोनों ने शतकीय साझेदारी निभाई है।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

8 of 11
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 पारियों में से 12 बार 50 या उससे अधिक रन जोड़े हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनसे ज्यादा 50+ स्कोर सिर्फ सचिन तेंदुलकर (15 बार) के नाम हैं।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

9 of 11
शाई होप - फोटो : ESPN
शाई होप ने अपने पहले ही मैच में 81 रन बनाए। भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गॉर्डन ग्रीनगिज ने 1979 में भारत के लिए अपने डेब्यू में 106 रन की पारी खेली थी।

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

10 of 11
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली ने 87 रन बनाए। विराट वनडे में 70 बार 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। उनसे आगे अब केवल 16 बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वो टॉप 25 में शामिल होने की कगार पर भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

11 of 11
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
क्वींस पार्क ओवल में सबसे बड़ी सफल चेज 272 रनों की हुई है, जो वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ की थी। भारत ने 310 रन नबाए। 300 का आंकड़ा पार करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई है। भारत ने 96 बार यह कमाल किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 95 बार ही 300 का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें