टीम इंडिया ने निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में श्रीलंका द्वारा मिली 5 विकेट की करारी शिकस्त का बदला सोमवार को ले लिया। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने सीरीज के वर्षाबाधित चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में मेजबान टीम को 6 विकेट से मात दी। श्रीलंका ने टीम इंडिया को 19 ओवर में 153 रन का लक्ष्य दिया, जिसे 'मेन इन ब्लू' ने 9 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में कई रोचक रिकॉर्ड्स बने, चलिए गौर करते हैं:
विज्ञापन
2 of 7
kl rahul
- फोटो : BCCI
# केएल राहुल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हिटविकेट आउट होने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने। वहीं वो हिटविकेट आउट होने वाले विश्व के 10वें बल्लेबाज रहे। टी20 इंटरनेशनल में राहुल से पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स, श्रीलंका के दिनेश चंडीमल, पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक और मोहम्मद हफीज, स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड, केन्या के डेविड ओबुया (सबसे पहला), यूएई के अमजद जावेद एवं न्यूजीलैंड के गैरेथ हॉपकिंस और मार्क चैपमैन भी हिटविकेट आउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सुरेश रैना
# सुरेश रैना ने टी20 इंटरनेशनल में 38वां कैच पकड़ा। वह एशियाई फील्डरों में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में पाकिस्तान के उमर अकमल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
4 of 7
श्रीलंका क्रिकेट टीम
# श्रीलंका एक ही स्थान पर सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल मैच हारने के मामले में जिम्बाब्वे के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम जबकि जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 14 मैच गंवाए।
विज्ञापन
5 of 7
कुसल परेरा
# टी20 इंटरनेशनल में घर में सर्वाधिक मैच हारने के मामले में श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपने घर में 19-19 मुकाबले हारे हैं। वैसे यह शर्मनाक रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है, जिसने अपने घर में कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच गंवाए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
कुसल मेंडिस
# श्रीलंका क्रिकेट टीम की टी20 अंतरराष्ट्रीय में 51वीं हार है। इसके बाद सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड बांग्लादेश और न्यूजीलैंड (49) के नाम है।
# वॉशिंगटन सुंदर ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 विकेट लिए हैं और उनके विकेट इस प्रकार हैं - कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कुसल परेरा और जीवन मेंडिस। पहले चार विकेट में कुसल नाम देखने को मिला, जो कि काफी अनोखा आंकड़ा है।