फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: 5वें वन-डे में 26 साल का सूखा खत्म करने उतर सकते हैं कोहली के यह 11 'शेर'

Tue, 13 Feb 2018 04:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार को 6 वन-डे मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज बचाने उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया को जोहानसबर्ग में प्रोटियाज टीम ने 5 विकेट से मात देकर सीरीज को जीवित रखने में कामयाब रही थी। 

आइए जानते हैं कि कप्तान विराट इस मैच में किन 11 खिलाड़ियों के दम पर सीरीज जीतने उतर सकती है...
विज्ञापन

2 of 5
शिखर-रोहित - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा इस दौरे पर अब तक कोई भी कमाल करने में नाकाम रहे हैं, लेकिन उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए कोहली एक बार भी उन्हें टीम में जगह दे सकते हैं। वहीं, शिखर धवन ने जोहानसबर्ग वन-डे में शानदार 109 रन की पारी खेली थी। इस लिहाज से इन दोनों को एक बार फिर हम ओपनिंग करते हुए देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रहाणे-कोहली - फोटो : BCCI
सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके कप्तान कोहली इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे भी उनका साथ देते हुए नजर आएंगे। जबकि इस मैच में एक बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक श्रेयस अय्यर की जगह इस मैच में मनीष पांडे को मौका मिल सकता है। 

4 of 5
धोनी-पांड्या - फोटो : BCCI
लोयर डाउन में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का खेलना तय है। धोनी का वन-डे में औसत लगभग 60 के आसपास है। इस मैच में यदि धोनी 46 रन बना लेते हैं तो उनके वन-डे करियर में 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह टीम इंडिया के चौथे और वर्ल्ड के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
गेंदबाजी में कोई तब्दीली करने का संभावना कम नजर आ रहा है। तेज गेंदबाज के रुप में भुनवेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह, जबकि स्पिनर के तौर पर दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल और 'चाइनामैन' कुलदीप यादव का खेलना तय माना जा रहा है।

टीम इंडिया-  शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें