विश्व कप शुरू होने में अब सिर्फ 24 दिन बाकी रह गए हैं। इंग्लैंड की मेजबानी में 20 साल बाद खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला भी खेला जाना है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी गर्मजोशी भी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले इस मैच की सभी टिकटें 48 घंटे के भीतर ही बिक चुकी हैं।