भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 19.5 ओवर में जाकर मैच का नतीजा निकला। आखिरी तीन ओवर में तो नतीजा किसी ओर भी जा सकता था, लेकिन पाकिस्तान ने संभल कर खेलते हुए जीत दर्ज की। आइए मैच के 15 खास पल तस्वीरों में देखते हैं...
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जहां पाकिस्तान ने फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है, वहीं भारत को अब सुपर-4 के अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इस मैच में कई ऐसे पल आए जिसका फैन्स ने जमकर लुत्फ उठाया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 19.5 ओवर में जाकर मैच का नतीजा निकला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच के 15 खास पल तस्वीरों में देखते हैं...
विज्ञापन
2 of 15
रोहित शर्मा और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत आक्रामक रही थी। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 54 रन जोड़े। पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए अच्छी दिख रही थी, लेकिन भारत के छह बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए। छठे ओवर में रोहित बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वह 16 गेंदों में 28 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर खुशदिल शाह की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अच्छे टच में दिख रहे केएल राहुल भी खराब शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे। राहुल 20 गेंदों में 28 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर नवाज को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
3 of 15
जर्सी चूमते विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने एशिया कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में भी विराट ने फिफ्टी लगाई थी। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 32वां अर्धशतक रहा। कोहली ने 44 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। वह आखिरी ओवर में आउट हुए।
4 of 15
पंत की क्लास लगाते रोहित शर्मा (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार से भारत को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी नवाज की गेंद पर आसिफ अली को कैच थमा बैठे। सूर्या 10 गेंदों में 13 रन बना सके। दिनेश कार्तिक की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर सके और 12 गेंदों में 14 रन बनाकर शादाब की गेंद पर आसिफ को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में पंत की क्लास लगाते दिखे।
विज्ञापन
5 of 15
रवि बिश्नोई ने आखिरी दो गेंदों पर चौका लगाया। फखर जमान से मिसफील्डिंग हुई और उन्होंने एक कैच भी छोड़
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तब पाकिस्तान की फील्डिंग कई मौकों पर निराशाजनक रही। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में रवि बिश्नोई ने दो चौके जमाए। ये दोनों गेंदें आसानी से रोकी जा सकती थी, लेकिन फखर जमान चूक गए। उस समय गेंदबाजी कर रहे हारिस रऊफ ने तो अपना सिर पकड़ लिया। कप्तान बाबर आजम भी परेशान दिख रहे थे। आखिरी गेंद पर फखर ने कैच ड्रॉप किया और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई।
विज्ञापन
6 of 15
रोहित शर्मा की कैच के लिए फखर जमान (दाएं) और खुशदिल शाह टकरा गए
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने छठे ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाया, लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और गेंद के नीचे दो फील्डर थे। खुशदिल शाह और फखर जमान दोनों कैच लेने के लिए दौड़े और टकरा गए। भारतीय फैंस को लगा कि यह कैच छूट जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों आपस में टकराए, लेकिन खुशदिल ने कप्तान रोहित के कैच को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
7 of 15
दीपक हुड्डा का अपर कट शॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में दीपक हुड्डा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। 17वें ओवर में तीसरी गेंद पर मोहम्मद हसनैन ने बाउंसर डाली, लेकिन दीपक हुड्डा ने बेहतरीन अपर कट शॉट लगाया। हुड्डा गेंद से बचने के लिए 90 डिग्री तक पीछे झुक गए और अपर कट लगा दिया और चार रन हासिल किए। हुड्डा का ये शॉट देखकर दूसरे एंड पर खड़े विराट कोहली भी चौंक गए और हुड्डा की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।
इस मैच में ग्लैमर का तड़का बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने लगाया। उर्वशी इससे पहले पिछले रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मैच में भी स्टेडियम में दिखी थीं। उनके स्टेडियम में जाते ही लोग भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ट्रोल करने लगते हैं। दरअसल, दोनों के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर भिड़ंत हुई है। उर्वशी रौतेला कथित रूप से ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह कई बार कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
9 of 15
रवि बिश्नोई ने बाबर आजम को पवेलियन भेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान बाबर आजम एकबार फिर फेल रहे। वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। बाबर को पहली बार एशिया कप खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।
10 of 15
मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज
- फोटो : सोशल मीडिया
63 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने 41 गेंदों में 73 रन जोड़े। रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 15वां अर्धशतक लगाया।वह 51 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए।
11 of 15
मोहम्मद नवाज
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्हीं की पारी ने मैच पलट दिया। नवाज छह चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। तब तक उन्होंने मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया था।
12 of 15
चोट के बाद जमीन पर गिरे रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान मैच के दौरान चोटिल हो गए। फील्डिंग के दौरान नसीम शाह की बाउंसर को लेकर रोकने के लिए उन्होंने छलांग लगाई और खुद को चोटिल कर बैठे। उनके मांसपेशियों में खिंचाव आई थी। रिजवान मैदान पर लेटे हुए दिखाई दिए। इसके बावजूद वह विकेटकीपिंग से नहीं हटे। वह चोटिल होने के बावजूद कीपिंग कर रहे थे। बाद में वह बैटिंग करने भी उतरे और पाकिस्तान को जीत दिलाई।
13 of 15
अर्शदीप ने कैच छोड़ा तो रोहित शर्मा ने उनकी क्लास लगा दी
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के आसिफ अली को 18वें ओवर में जीवनदान दिया और इसी वजह से भारत को मैच गंवाना पड़ा। उस समय आसिफ अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। अर्शदीप ने रवि बिश्नोई की गेंद पर उनका आसान कैच टपकाया और उन्होंने आठ गेंद में 16 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। हालांकि, आखिरी ओवर में वह आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच भारत का हाथों से निकल चुका था। जब अर्शदीप ने कैच ड्रॉप किया, उसके बाद कप्तान रोहित ने उन्हें फटकार लगाई थी।
14 of 15
जीत के बाद पाकिस्तान को बधाई देते भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने पांच विकेट से अपने नाम किया। एशिया कप में भारत आठ साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला हारा है। इससे पहले 2014 के एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को एक विकेट से हराया था। भारतीय टीम को अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम इंडिया पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। भारत अब छह सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना करेगी। नवाज को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रिजवान और द्रविड़ (बाएं); सकलेन और द्रविड़ (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी और कोच एकदूसरे से मिले। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान और कोच सकलेन मुश्ताक से मिलते दिखे। आईसीसी ने इसकी तस्वीर शेयर की।