भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने गौतम बुद्ध की सीख याद करते हुए लिखा कि खुशियों का कोई रास्ता नहीं होता है।
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का दिन बेहद निराशानजक रहा। एशिया कप में सुपर चार के मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी निराश हैं। हालांकि, इस मैच के दौरान ही महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने फैंस को खुश रहने का मंत्र भी बता दिया। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए गौतम बुद्ध के विचार कैप्शन में लिखे। साक्षी ने लिखा कि खुशियों का कोई रास्ता नहीं होता। खुशियां ही रास्ता होती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में वे काफी खुश नजर आ रही हैं। ये फोटो भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से ठीक पहले ही शेयर की गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि साक्षी कहीं घूमने गई थीं, जहां उन्होंने ये तस्वीरें क्लिक कराई हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ एक दोस्त भी नजर आ रही हैं।
4 of 5
साक्षी धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के साथ तस्वीर में नजर आ रहीं उनकी दोस्त का नाम प्रियांशू चोपड़ा है। प्रियांशू धोनी की एंटरटेनमेंट कंपनी क्रिएटिव डेवलपमेंट हेड हैं।