केरल के तिरुवनंतपुरम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के निर्णायक मैच को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। यहां के लोग रोमांचित हो भी क्यों नहीं आखिरकार 29 साल बाद उनके शहर में यह अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है। बारिश की आशंका के बावजूद करीब 40 हजार क्रिकेट प्रेमियों के स्टेडियम में पहुंचने की उम्मीद है। 50 हजार की दर्शक क्षमता वाला ग्रीनफील्ड स्टेडियम इंटरनेशनल मैच का आयोजन करने वाला देश का 50 वां स्टेडियम हो जाएगा। यह नया स्टेडियम है।
विज्ञापन
2 of 5
रवि शास्त्री
तिरुवनंतपुरम में 29 साल पहले 1988 में विवियन रिचर्डस की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम ने 25 जनवरी को यहां यूनिवर्सिटी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेली थी। तब टीम इंडिया के कप्तान रवि शास्त्री थे। टीम इंडिया उस मैच को हारकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हार गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच मैच में भी बारिश की बाधा भी आई थी। भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 239 रन बनाए थे। बाद में बारिश की वजह से वेस्टइंडीज को 45 ओवर में 240 रनों का टारगेट दिया गया। जिसे फिल सिमंस की शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 43 ओवरों में ही महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ht
मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि केरल के मुख्यमंत्री पिन्नारई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इस मैच में मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने कहा कि मैच के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
सचिन तेंदुलकर इंडियन सुपर लीग आईएसएल की टीम कोच्चि ब्लास्टर्स के भी मालिक हैं। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहन लाल के भी मैच में मौजूद रहने की उम्मीद है।