टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को कानपुर में जोरदार जंग होना तय है। इसका प्रमुख कारण है सीरीज विनर का फैसला इस मैच में होगा। दोनों टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर है। जाहिर है, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कीवी कप्तान केन विलियमसन कोई गलती नहीं करना चाहेंगे। विराट के पास सीरीज जीत का सुपर-7 पूरा करने का शानदार मौका है। इसे पूरा करने के लिए वो अंतिम वन-डे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरे हैं।
विज्ञापन
ओपनर्स - रोहित शर्मा और शिखर धवन
2 of 6
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर 'हिटमैन' रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन के कंधों पर है। रोहित अब तक सफल नहीं रहे है। उनसे निर्णायक मैच में बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं शिखर धवन ने पुणे में हुए दूसरे वन-डे में 68 रन की आकर्षक पारी खेली थी। कप्तान कोहली और टीम प्रबंधन को इस जोड़ी से शानदार शुरुआत की दिलाने की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
मिडिल आर्डर- विराट कोहली और दिनेश कार्तिक
3 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : bcci
कप्तान विराट कोहली मिडिल ऑर्डर में धमाल मचाने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने पहले वन-डे में करियर का 31वां शतक जमाया था जबकि दूसरे वन-डे में 29 रन की पारी खेली थी। विराट के फॉर्म को लेकर कोई शिकायत नहीं की जा सकती क्योंकि वो रन मशीन है। वहीं पुणे वन-डे में नाबाद 64 रन की मैच विजयी पारी खेलकर टीम की चौथे क्रम की समस्या को सुलझाने वाले दिनेश कार्तिक से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दिनेश पर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की निगाहें गढ़ी हुई हैं और अगर वो बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो अपने आप को चौथे क्रम के लिए स्थापित कर लेंगे।
पिच हिटर- केदार जाधव और एमएस धोनी
4 of 6
ms dhoni
केदार जाधव ने बल्ले से अब तक कमाल नहीं किया है। उन्होंने पहले वन-डे में 12 रन बनाए थे जबकि दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि, उनकी गेंदबाजी कीवी बल्लेबाजों पर लगाम कसने में कामयाब रही। जाधव अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए बेकरार होंगे। एमएस धोनी के तो क्या कहने। वो इस टीम के मेंटर हैं। धोनी को हालांकि अपना दमखम दिखाने के लिए एक बढ़िया पारी खेलना होगी। अगर उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिलता तो वो इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन
ऑलराउंडर्स- हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार
5 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : CricTracker
हार्दिक पांड्या से टीम प्रबंधन को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में विकेट निकालने की उम्मीद होगी। पांड्या भी अपने बल्ले की चमक कानपुर में बिखेरने के लिए तैयार रहेंगे। वहीं अगर टीम इंडिया तीसरे वन-डे में जल्दी विकेट गंवाती है तो भुवनेश्वर कुमार भी बल्लेबाजी से बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। गेंदबाजी में भुवी अभी शानदार लय में है और कप्तान कोहली को उम्मीद होगी कि वो शुरुआती ओवरों में टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा सफलताएं दिलाएं।
कुलदीप यादव को कानपुर के घरेलू मैदान में मौका नहीं दिया गया है। अक्षर पटेल टीम का हिस्सा बने हुए हैं। चहल ने दूसरे वन-डे में अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। वह भी टीम में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह तो वन-डे और टी20 इंटरनेशनल मैचों के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और वो भी अपनी ख्याति को साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाते दिखेंगे।