हम सब लोग इस बात से अच्छी तरफ वाकिफ हैं कि क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना रिश्ता रहा है। कई सारे क्रिकेटर बॉलीवुड की हसीनाओं के प्रेमजाल में फंसकर सुर्खियों में छाए रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि उनमें से कई लोगों की लव स्टोरी बॉलीवुड फिल्मी तर्ज पर है। आइये बताते हैं कि वो कौन सा क्रिकेटर है जिनकी लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं हैः-
विज्ञापन
2 of 6
उमेश और तान्या
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी उमेश यादव एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। क्रिकेट में उनका करियर काफी शानदार रहा है। बेहद गरीबी और साधारण परिवेश में पले-बढ़े उमेश ने तरक्की पाने के लिए मुश्किलों से भरा लंबा सफर तय किया है।
विज्ञापन
3 of 6
उमेश और तान्या
- फोटो : twitter
उमेश हमेशा टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच की बात करें या फिर वन-डे की, हर फार्मेट में अच्छी गेंदबाजी की है। उमेश पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने विदर्भ से भारतीय टीम के खेलना शुरु किया था। उमेश यादव में वह क्षमता है कि वे अपनी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाज को धराशायी कर सकते हैं। मगर क्या आपको पता है कि फील्ड में इस खिलाड़ी को किसने क्लीन बोल्ड कर दिया था।
4 of 6
उमेश और तान्या
- फोटो : twitter
आइये बताते हैं उमेश यादव की निजी जिंदगी और लव स्टोरी के बारे में। उमेश यादव की लव स्टोरी बहुत ही शानदार और दिलचस्प हैं। उनकी लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। बता दें कि आईपीएल मैच के दौरान ऑडियन्स में बैठी एक लड़की के हाथों उमेश अपना दिल हार गए थे। तान्या से उमेश की पहली मुलाकात आईपीएल मैच के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
उमेश और तान्या
- फोटो : twitter
दरअसल तान्या अपने एक दोस्त के साथ स्टेडियम में मैच देखने के लिए आई थीं, जो कि उमेश और तान्या का कॉमन फ्रेंड था। अपने दोस्त के कारण तान्या को उमेश से मिलने का मौका मिला। इसके बाद उमेश और तान्या अच्छे दोस्त बन गए और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई और उसके बाद उन्होंने साल 2013 में तान्या से शादी की।
गौरतलब है कि तान्या ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि साल 2012 में उमेश ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने बिना किसी देरी के उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इस इंटरव्यू के दौरान तान्या ने उमेश की बहुत तारीख की और कहा कि वे बहुत ही सीधे इंसान है, वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।