फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: सुपर ओवर में थम गई थी सांसें, यहां देखिए एक-एक बॉल का रोमांच

Wed, 29 Jan 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बुधवार को तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को सुपरओवर में हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से पहले ही अपने नाम कर ली है। बाकी के बचे दो मैच महज एक औपचारिकता भर होगी। पहली बार भारत ने न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज अपने नाम किया हो। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
हैमिल्टन के सेडेन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी छह विकेट खोकर 179 रन बना ली। स्कोर टाई होने के साथ ही यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
न्यूजीलैंड बनाम भारत - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 18 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में टीम इंडिया ने 20 रन बनाकर यह मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड में इतिहास रच दिया। आखिरी के दो गेंदों में हिटमैन रोहित शर्मा की बदौलत भारत ने यह मुकाबला अपने नाम किया। ऐसे में आइए जानते हैं सुपरओवर का रोमांच? 

 

4 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरओवर में न्यूजीलैंड की पारी

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए। 
  • पहली गेंद: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विलियमसन ने एक रन बनाया 
  • दूसरी गेंद: दूसरी गेंद पर गप्टिल ने एक रन बनाया
  • तीसरी गेंद: विलियम्सन ने छक्का लगाया।
  • चौथी गेंदः बुमराह की चौथी गेंद पर विलियम्सन ने शानदार चौका जड़ा।
  • पांचवीं गेंद: जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद पर विलियम्सन ने बाई का एक रन लिया
  • छठी गेंद: आखिरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने चौका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरओवर में टीम इंडिया की पारीः

सुपरओवर में न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी गेंदबाजी करने के लिए आए। 
  • पहली गेंद: रोहित शर्मा दूसरा रन चुराने के चक्कर में आउट होते-होते बाल-बाल बच गए। 
  • दूसरी गेंद: रोहित शर्मा ने सिंगल लिया 
  • तीसरी गेंद:  राहुल ने स्क्वॉयर की ओर चौका जड़ा
  • चौथी गेंद: केएल राहुल ने सिंगल लेकर रोहित को स्ट्राइक दी

यहां से अब भारत को मैच और सीरीज जीतने के लिए आखिरी दो गेंदों में 10 रन की जरूरत थी
  • पांचवीं गेंद: इस गेंद में हर हाल में चौके या छक्के की दरकार थी। रोहित शर्मा ने शानदार सिक्सर लगाया। अब भारत को जीत के लिए एक गेंद में चार रन की जरूरत थी।
  • छठी गेंद: रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा और भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें