फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की कमजोरी: फिर स्पिनर का ही शिकार हुए विराट, पूरी दुनिया के सामने खुली कलई

Sun, 28 Mar 2021 04:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच के बीच पुणे में खेले जा रहे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके। इस निर्णयायक मुकाबले में विराट से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन जैसा कि उनके  बारे में जाना जाता कि विराट बड़े मैचों में नहीं चल पाते हैं। विराट की वही कमजोरी एक बार फिर देखने को मिली। इस करो या मरो वाले मैच में विराट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। जब वह 7 रन पर खेल रहे थे तो उस समय इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली ने उन्हें आउट कर दिया। मोइन अली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कुल मिलाकर 9वीं बार  विराट कोहली को आउट करने में सफल रहे। आइए हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जिन्होंने विराट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक बार आउट किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
टिम साउदी - फोटो : CricketCountry.com
टिम साउदी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट किया है। टिम साउदी के आगे विराट हमेशा संघर्ष करते हैं रहें। कीवी टीम के इस तूफानी गेंदबाज ने विराट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड 10 बार आउट किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
आदिल राशिद - फोटो : social media
आदिल रशीद
मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही क्रिकेट सीरीज में आदिल रशीद की स्पिन गेंदों के आगे विराट को काफी दिक्कत हुई। हालांकि ऐसा नहीं है कि विराट रशीद के खिलाफ रन बनाने में नाकाम रहे।  खास बात ये है कि सीरीज में ज्यातादर विराट को आदिल रशीद ने ही आउट किया। रशीद इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को आउट करने के मामले में आदिल रशीद दूसरे नंबर पर हैं. आदिल रशीद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट को 9 बार आउट कर चुके हैं। 

4 of 7
मोइन अली - फोटो : social media
मोइन अली
इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली की गेंदे खेलने में भी विराट को परेशानी होती है। विराट अक्सर मोइन की स्पिन गेंदें खेलने में चूक जाते हैं। आदिल रशीद की तरह मोइन अली भी विराट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9 बार आउट कर चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीम स्वान
इंग्लैंड के पूर्व करिश्माई स्पिनर ग्रीम स्वान के आगे भी विराट कोहली का बैट ज्यादातर खामोश रहा। स्वान की गेंदों का विराट कोई तोड़ नहीं ढूढ़ पाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली को आउट करने के मामले में ग्रीम स्वान चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट को 8 बार अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन

6 of 7
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC
जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन की स्विंग गेंदों पर भी विराट कई बार आउट हुए हैं। विराट कोहली ग्रीन टॉप विकेट पर एंडरसन के आगे ज्यादातर संघर्ष करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंडरसन ने विराट को अब तक  8 बार आउट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : twitter
बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स भी विराट कोहली को अपने जाल में अक्सर फंसा लेते हैं। ग्रीम स्वान और जेम्स एंडरसन की तरह बेन स्टोक्स भी विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 8 बार पवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें