फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में भी दम: कमजोर न समझे भारत, ये अंग्रेज खिलाड़ी पलट सकते हैं टी-20 सीरीज

Fri, 12 Mar 2021 09:56 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज से पांच मैच की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। मौजूदा फॉर्म और टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया का दावा मजबूत माना जा रहा है। मगर इंग्लैंड भी किसी से कम नहीं है। टी-20 की नंबर एक टीम है और वह मेजबान टीम के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के ऑलराउंडर्स में है दम
सीमित ओवरों के प्रारूप में इंग्लैंड को उसके ऑलराउंडरों से काफी उम्मीदें होंगी और ऐसे में नजरें स्टोक्स, सैम करन और मोईन अली पर टिकी रहेंगी। इंग्लैंड के पास इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन जैसे तेज गेंदबाजों के अलावा कलाई के स्पिनर आदिल राशिद भी हैं, जिसके कारण भारत की जीत की राह आसान नहीं होने वाली।
विज्ञापन

3 of 5
जोस बटलर
सीरीज के दौरान सपाट पिचों पर ढेरों पर बनने की संभावना है और ऐसे में भारतीय गेंदबाजों की राह आसान नहीं होगी। दोनों टीमों में कई आक्रामक बल्लेबाज हैं और ऐसे में दर्शकों को ढेरों बाउंड्री देखने को मिल सकती हैं। भारत के पास उप कप्तान रोहित के अलावा ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं जबकि इंग्लैंड की टीमें कप्तान इयोन मॉर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, डेविड मलान, और जेसन रॉय जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं।

4 of 5
डेविड मलान और इयोन मॉर्गन - फोटो : ट्विटर
दोनों टीम के बीच पहला एनकाउंटर 2007 टी-20 विश्व कप में हुआ था। तब भारत ने 218 रन बनाए थे तो इंग्लैंड ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कोरबोर्ड पर 200 रन जोड़ दिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के सबसे सफल बल्लेबाज विराट हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 346 रन बनाए हैं। 130 के गजब स्ट्राइक रेट के बावजूद भारतीय कप्तान के बल्ले से एक ही अर्धशतक आया। दूसरा नंबर इयोन मॉर्गन का है। इंग्लिश कप्तान के नाम सर्वाधिक 17 छक्के भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड का स्क्वॉड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोपले, मार्क वुड

भारत का स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें