फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! ये धुरंधर होंगे आमने-सामने

Fri, 21 Sep 2018 09:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ms dhoni
एशिया कप में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया के सामने एशियाई शेर बांग्लादेश की चुनौती है। बड़े मैचों के परिणाम बदलने में माहिर बांग्लादेश को रोहित ब्रिगेड बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

बता दें कि मौजूदा एशिया कप में श्रीलंका जैसी दिग्गज टीम को बाहर करने का श्रेय भी बांग्लादेश को ही जाता है। आइए जानते हैं टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले महामुकाबले में किन खिलाड़ियों के बीच बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

शिखर धवन-मुस्ताफिजुर रहमान

2 of 6
मुस्ताफिजुर रहमान - फोटो : Sussex
टीम इंडिया के ओपनिंग जोड़ी को ध्वस्त करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाले मुस्ताफिजुर टीम इंडिया के खिलाफ छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकते हैं। खासतौर पर उनकी निगाहें शिखर धवन के विकेट पर होंगी।

आईपीएल में दोनों खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे की कमियों और खूबियों को अच्छी तरह जानते हैं।
विज्ञापन

अंबाति रायुडू-मेहंदी हसन

3 of 6
ambati rayudu
रोहित ब्रिगेड और बांग्लादेश के बीच दूसरी बड़ी टक्कर कप्तान रोहित शर्मा और मेहंदी हसन के बीच देखने को मिल सकती है। कप्तान रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में 52 रन की तूफानी पारी खेलते हुए अपनी शानदार फॉर्म का संदेश दिया था। वहीं मेहंदी हसन ने भी श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में सिर्फ 3 के इकॉनमी रेट से 2 अहम विकेट चटकाए थे।

रोहित शर्मा-मशरफे मुर्तजा

4 of 6
मशरफे मुर्तजा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ हालांकि वे महज 23 रन ही बना पाए थे, लेकिन पाकिस्तान के साथ अपने अर्थशतकीय पारी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था।

ऐसे में टीम इंडिया के इस तूफान को रोकने का पूरा दारोमदार बांग्लादेश के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा के कंधों पर होगा। वे टीम इंडिया की शुरुआत बिगाड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह-शाकिब अल हसन

5 of 6
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के तूफानी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। शाकिब न सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह पर यह जिम्मेदारी होगी की वह जल्द से जल्द शाकिब को पवेलियन का रास्ता दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल-मुश्फिकुर रहीम

6 of 6
मुश्फिकुर रहीम
युजवेंद्र चहल अब तक एशिया कप में कुछ खास गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं, लेकिन इस बार उन्हें किसी भी कीमत पर बांग्लादेश के सबसे अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को अपने पैंतरों में फंसाना होगा। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मुश्फिकुर रहमान ने तेज शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें