rashid khan
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे छठे मुकाबले में राशिद खान ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है।
अर्धशतक जड़ते ही साथी खिलाड़ी गुलबदीन नाईब ने उन्हें आदाब किया और मानो कह रहे हो, 'जहांपनाह! तुस्सी ग्रेट हो, तोहफा कबूल करो'। राशिद यही नहीं रूके 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जमाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचाया।