विराट कोहली (104) के शानदार शतक और एमएस धोनी (55) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की। एडिलेड के ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
2 of 7
team india
पिछले 10 सालों में किसी भी टीम ने इस मैदान पर इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं किया था। इस जीत के साथ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 बराबर हो गई। आइए जानते हैं सिडनी के ग्राउंड में मिली इस ऐतिहासिक जीत के कौन-कौन हीरो रहे।
विज्ञापन
3 of 7
virat kohli
टीम इंडिया की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका कप्तान विराट कोहली की रही। कप्तान कोहली ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 112 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 की लाजवाब शतकीय पारी खेली।
4 of 7
एमएस धोनी
इसके अलावा टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 55 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस पारी में धोनी ने दो बड़े छक्के भी लगाए।
विज्ञापन
5 of 7
Rohit sharma six
पिछले मैच में शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में भी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
6 of 7
BhuvI
टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में अच्छा काम किया। भुवी ने इस मुकाबले में कंगारू खेमे के चार बल्लेबाजों का शिकार किया। उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर चार विकेट चटकाए।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी तीन अहम खिलाड़ियों को शिकार बनाया। शमी थोड़े महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को ढेर करने में कामयाब हुए।