फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ कोहली के शतक से नहीं जीता भारत, ये चार खिलाड़ी भी थे जीत के नायक

Wed, 06 Mar 2019 08:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर 500वीं जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम भारत ने 250 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी 242 रन पर ही सिमट गई। आइए जानते हैं इस रोमांच मैच के पांच हीरो कौन रहे?
 
विज्ञापन

2 of 6
virat kohli
विराट कोहली
विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य दिया। कोहली ने 120 गेंदों में 10 चौके की मदद से 116 रन की शतकीय पारी खेली और अपना 40वां शतक जड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
VIJAY SHANKAR
विजय शंकर
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी विजय शंकर ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी अपनी चमक बिखेरी। विजय ने बल्लेबाजी में 41 गंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके और टीम इंडिया को जीत दिलाई।
 

4 of 6
kuldeep yadav - फोटो : file photo
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज ने कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 54 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने कंगारू कप्तान आरोन फिंच (37), ग्लेन मैक्सवेल (4) और एलेक्स कैरी (22) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 2.90 का रहा। उन्होंने नाथन कोल्टर नाइल और पैट कमिंस को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : File photo
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 48 रन देकर एक विकेट लिए। उन्होंने शॉन मार्श (16) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। जडेजा ने टीम इंडिया की इस जीत में एक अहम भूमिका निभाई। दरअसल, जडेजा ने 37.3 ओवर में पीटर हैंड्सकॉम्ब को रनआउट किया। यह मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें