टीम इंडिया की 500वीं वन-डे जीत में पूर्व कप्तान एमएस धोनी, 'हिटमैन' रोहित शर्मा और मौजूदा कप्तान विराट कोहली का यह मास्टर प्लान काम कर गया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।