फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, विराट जश्न की 10 तस्वीरें, 'खुशी का ठिकाना नहीं'

Mon, 10 Dec 2018 01:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
विराट कोहली
टीम इंडिया ने सोमवार को पहले टेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत का जश्न भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बिलकुल अनोखे अंदाज में मनाया।
विज्ञापन

2 of 10
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के चेहरे के भावों से साफ दिखा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में सीरीज के पहले टेस्ट में मात दी।
विज्ञापन

3 of 10
विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने पर कोहली का आक्रामक रवैया फैंस को काफी पसंद आया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय कप्तान के विकेट जश्न पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी, जिसके बाद कोच को पूर्व क्रिकेटरों की खरीखोटी का शिकार होना पड़ा।

4 of 10
विराट कोहली
टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि वे इस बार ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीत के इरादे से आएं हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
विराट कोहली
पूरे समय अपनी टीम के साथियों का हौसला बढ़ाते नजर आए विराट कोहली। टीम अपने कप्तान से और ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में जीत से बेहद खुश।
विज्ञापन

6 of 10
विराट कोहली
उस्मान ख्वाजा जब आउट हुए तब कोहली ने उनके विकेट का जश्न बिलकुल अनोखे अंदाज में मनाया। यह फोटो भी सोशल मीडिया पर हिट है।
विज्ञापन

7 of 10
विराट कोहली
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के आउट होने पर विराट कोहली के रिएक्शन्स देखते ही बनते थे। वह बेहद जोश और जुनूनी होने का परिचय देते हुए विकेटों का जश्न मनाते हैं। 

8 of 10
virat kohli
टीम इंडिया की जीत पक्की होती देख विराट कोहली ने बीच मैदान पर डांस भी किया, जिसका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

9 of 10
team india
विराट कोहली ने पूरे समय अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने गेंदबाजों को विश्वास दिलाया कि सभी में काबिलियत है और आज वह सभी कुछ विशेष कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
team india
टीम इंडिया की जीत में अश्विन, बुमराह और शमी ने अच्छी गेंदबाजी का योगदान दिया। कप्तान कोहली ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें