फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट ब्रिगेड' का ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत से आगाज, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

Mon, 10 Dec 2018 12:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने सोमवार को रोमांच से भरे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एडिलेड में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 250 और 307 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम 235 और 291 रन पर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया के लिए यह जीत रिकॉर्ड्स के लिहाज से काफी स्पेशल बन गई। तो चलिए नजर डालते हैं मैच में बने ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स पर:
विज्ञापन

2 of 9
विराट कोहली
विराट कोहली इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बने। वहीं टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी। 
विज्ञापन

3 of 9
विराट कोहली
सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सर्वाधिक टेस्ट जीतने के मामले में विराट कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी और एमएके पटौदी की बराबरी की। तीनों ने ही इन देशों में तीन-तीन टेस्ट जीते हैं। 

4 of 9
team india
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 2009 के बाद पहली टेस्ट जीत दर्ज की। वहीं एडिलेड पर 12 टेस्ट में उसकी यह दूसरी जीत रही। इस मैदान पर भारत ने 15 साल के बाद जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भारत की यह छठी टेस्ट जीत रही।
विज्ञापन

5 of 9
team india
टीम इंडिया के लिए यह टेस्ट ऐतिहासिक रहा क्योंकि उसने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के पहले टेस्ट में मात दी। भारत ने 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में पहला टेस्ट मैच जीता।
विज्ञापन

6 of 9
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा
भारत ने पहली बार विदेश में खेले गए टेस्ट मैच में शीर्ष 4 विकेट 50 से कम रन पर गंवाने के बाद जीत दर्ज की। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में भारत के 4 विकेट 41 रनों पर गिर गए थे, इसके बावजूद उसने टेस्ट मैच जीता। 
विज्ञापन

7 of 9
Sourav Ganguly, virat kohli
अलग-अलग देश में कम से कम एक टेस्ट जीतने के मामले में विराट कोहली पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंचे। अलग-अलग देशों में कम से कम एक टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली (7) के नाम दर्ज है। इस मामले में एमएस धोनी (5) दूसरे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ और विराट कोहली (3) तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

8 of 9
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा
एडिलेड टेस्ट में कुल 35 बल्लेबाज कैच आउट हुए। यह विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले कभी किसी टेस्ट में इतने बल्लेबाज कैच आउट नहीं हुए। इससे पहले का रिकॉर्ड 34 कैच था, जो इसी साल कैपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के दौरान बना। वहीं 33 बल्लेबाजों के कैच आउट का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच पर्थ में 1992 में बना था।
विज्ञापन

9 of 9
ऋषभ पंत और एबी डीविलियर्स
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने करियर के छठे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत ने एक टेस्ट में कुल 11 कैच लपके और इसी के साथ उन्होंने जैक रसेल व एबी डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत ऐसा कमाल करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें